ATM सिर्फ कैश निकालने की मशीन नहीं! इन चीजों में आता है काम

अगर आप भी सिर्फ कैश निकालने के लिए ही ATM जाते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। ATM मशीन सिर्फ पैसे निकालने और जमा करने के ही बल्कि कई चीजों के काम आता है। आज हम आपको ATM मशीन के पैसे निकालने के अलावा कामों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आज के समय में एटीएम मशीन हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गई है। पहले कैश निकालने के लिए लोगों को बैंक में लंबी लाइनों में घंटों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन एटीएम ने यह झंझट खत्म कर दिया। आज चाहे डिजिटल पेमेंट का दौर हो, लेकिन कैश की जरूरत पड़ती ही है और एटीएम इसे आसान बनाते हैं। खास बात यह है कि एटीएम सिर्फ पैसे निकालने के काम नहीं आते, बल्कि इसके जरिए कई अन्य जरूरी काम भी किए जा सकते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

ATM

कई चीजों में काम आता है ATM

एटीएम के जरिए आप कैश निकासी के अलावा कई महत्वपूर्ण सेवाओं का फायदा ले सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप एक एटीएम कार्ड से दूसरे कार्ड में पैसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं। यह सुविधा खासकर तब उपयोगी होती है, जब इंटरनेट की स्पीड कम हो या नेट बैंकिंग काम न कर रही हो। एटीएम से करीब 40,000 रुपये तक आसानी से ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसके अलावा, एटीएम के जरिए एक बैंक से दूसरे बैंक के खाते में भी सीधे पैसे भेजे जा सकते हैं।

End of Feed