IPO Today GMP: आईनॉक्स इंडिया समेत खुले 4 आईपीओ, 440 रु तक जीएमपी, जानें पैसा लगाने की लास्ट डेट

IPO Open Today: बेंचमार्क कंप्यूटर सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक के लिए खुला है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 66 रु और इश्यू साइज 12.24 करोड़ रु का है।

KEY HIGHLIGHTS
  • खुल गए 4 आईपीओ
  • सबका जीएमपी दे रहा प्रॉफिट का संकेत
  • आईनॉक्स का जीएमपी 440 रु

IPO Open Today: इस समय शेयर बाजार में भारी तेजी का दौर चल रहा है। सेंसेक्स 70000 और निफ्टी 21000 के भी ऊपर पहुंच गया है। इस तेजी को देखते हुए नई-नई कंपनियां धड़ाधड़ आईपीओ (IPO) ला रही हैं। आम तौर पर होता यही है कि शेयर बाजार में तेजी पर ही कंपनियां आईपीओ लाना पसंद करती हैं। इस समय एक-एक दिन में कई-कई कंपनियों के आईपीओ खुल रहे है। जैसे कि गुरुवार 14 दिसंबर को एक साथ 4 कंपनियों के आईपीओ खुले हैं। इनमें बेंचमार्क कंप्यूटर सॉल्यूशंस (Benchmark Computer Solutions), सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज (Siyaram Recycling Industries), श्री ओएसएफएम ई-मोबिलिटी (Shree OSFM E-Mobility) और आईनॉक्स इंडिया (Inox India) शामिल हैं।

बेंचमार्क कंप्यूटर सॉल्यूशंस लिमिटेड

बेंचमार्क कंप्यूटर सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक के लिए खुला है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 66 रु और इश्यू साइज 12.24 करोड़ रु का है। कंपनी के आईपीओ में लॉट साइज 2,000 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 2000 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

End of Feed