दिल्ली में 20 लाख लोगों को मिलेंगे फ्लैट, बस दिखानें होंगे ये कागज; कौन-कौन उठा सकता है फायदा?

दिल्ली सरकार आने वाले दिनों में करीब 5 लाख परिवार यानी 20 लाख लोगों को घर बनाकर देने जा रही है। हालांकि, इस योजना का फायदा सिर्फ JJ क्लस्टर रीडेवलपमेंट के पात्र लोगों को मिलेगा।

JJ Cluster Redevelopment Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर होना बड़ी उपलब्धि है। इससे फर्क नइीं पड़ता कि दिल्ली में आपका घर कितना बढ़ा है। बल्कि, ज्यादा मायने यही रखता है कि घर आपका अपना है या नहीं। दिल्ली सरकार लाखों लोगों के घर के इस सपने को पूरा करने में जुटी है। 'जहां झुग्गी, वहीं मकान' दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा चुनावी वादा रहा है। सरकार इस वादे को पूरा करने के लिए JJ क्लस्टर रीडेवलपमेंट योजना चला रही है। इस योजना के तहत करीब 5 लाख परिवार यानी करीब 20 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।

JJ Cluster

5 लाख परिवारों का सपना होगा पूरा

फिलहाल किस स्थिति में है यह योजना?

दिल्ली स्लम और जेजे क्लस्टर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026 को केंद्र और दिल्ली सरकार ने मिलकर तैयार किया है। इसके पहले चरण में 5 झुग्गी-झौंपड़ी क्षेत्र यानी जेजे क्लस्टर का पुनर्वास किया जा रहा है। अभी तक इस योजना के तहत 4400 फ्लैट बांटे जा चुके हैं! वहीं, कुछ क्लस्टर्स में कंस्ट्रक्शन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। मोटे तौर पर योजना अभी शुरुआती चरण में है। कुल करीब 50 क्लस्टर में इस योजना के तहत फ्लैट बनाए जाने हैं। इस योजना के तहत 5 लाख परिवारों के करीब 20 लाख लोग पात्रता के दायरे में आते हैं। हालांकि, योजना का लाभ कुछ शर्तें पूरी करने वाले परिवारों को ही मिलेगा। इसके अलावा कुछ दस्तावेज हैं, जिनके बिना योजना का फायदा नहीं मिलत सकता है।

End of Feed