दुबई से तेहरान पहुंचा 2 टन सोना, अरबों डॉलर, और 15 विमान; क्यों ईरान से पंगा नहीं चाहता UAE?

ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान बड़ा नुकसान उठाने के बाद भी UAE ईरान के साथ बेहद नरमी से पेश आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई से करीब 2 टन सोना, अरबों डॉलर और 15 विमान तेहरान ट्रांसफर किए गए हैं।

UAE IRAN : दुबई को दुनिया के सबसे सेफ बिजनेस हब के तौर पर जाना जाता है। लेकिन, अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान ईरान ने UAE पर जिस तरह हमले किए, उसकी वजह से दुबई की साख को गहरा झटका लगा है। आमतौर पर अमेरिका के साथ खड़े रहने वाले UAE ने अब अलग रास्ते पर चलने का प्लान बना लिया है, ताकि ईरानी हमलों की वजह से दुबई की सुरक्षा को लेकर, जो रिस्क बढ़ा है उसे घटाया जा सके। इसके लिए UAE ने एक बड़ा चौंकाने वाला कदम उठाया है।

UAE Iran

ईरान को भड़काना नहीं चाहता UAE

रॉयटर्स की रिपार्ट के मुताबिक, UAE ने ईरान के अरबों डॉलर के फ्रीज फंड्स को रिलीज कर दिया है। इनमें करीब 2 टन सोना भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 283 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, UAE का मकसद ईरान को यह भरोसा दिलाना है कि अमेरिका के साथ उसके टकराव में UAE को निशाना न बनाया जाए।

End of Feed