Multibagger Stock Bonus Alert: एक साल में 140% रिटर्न! मधु केला और निखिल वोरा जैसे दिग्गजों को भी पसंद, 2:1 बोनस की रिकॉर्ड डेट तय

Multibagger स्टॉक ने इस साल 140% का धुआंधार रिटर्न दिया है। मधु केला और निखिल वोरा जैसे दिग्गज निवेशकों ने भी इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है। शुक्रवार को इस कंपनी ने अपने बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी 2:1 बोनस शेयर देने जा रही है।

Multibagger Stocks: शेयर बाजार के निवेशकों की पहली पसंद होते हैं। स्मॉलकैप कंपनी GRM Overseas के स्टॉक ने पिछले एक साल में करीब 140% का दमदार रिटर्न देकर सुर्खियां बटोरी हैं। अब कंपनी ने निवेशकों को बड़ा तोहफा देते हुए 2:1 बोनस शेयर इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट तय कर दी है। मजबूत एक्सपोर्ट बिजनेस, शानदार Q2 नतीजे और मधु केला फैमिली व निखिल वोरा जैसे दिग्गज निवेशकों की हिस्सेदारी के चलते यह स्टॉक एक बार फिर बाजार के फोकस में आ गया है।

Bonus Share

बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट तय। (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

क्या है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट?

शुक्रवार को BSE/NSE को दी गई एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने 2:1 बोनस शेयर इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया। फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार 24 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। रिकॉर्ड डेट तक शेयर होल्ड करने वाले निवेशकों को उनके पास मौजूद हर एक शेयर पर दो नए फुली पेड इक्विटी शेयर मिलेंगे। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि बोनस शेयरों की डीम्ड अलॉटमेंट डेट 26 दिसंबर तय की गई है।

End of Feed