₹1,000, 2,000, 3,000 और 5,000 SIP: कब बनेगा ₹1 करोड़? जानें टाईमलाइन

अगर आप भी जल्दी अमीर बनना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। वैसे तो SIP छोटी रकम से भी शुरू की जा सकती है लेकिन अगर आप र महीने ₹1,000, ₹2,000, ₹3,000 या ₹5,000 निवेश करना शुरू करें तो कितने समय में करोड़पति बन जाएंगे आइए जानते हैं?

आज की बढ़ती महंगाई में हर कोई चाहता है कि उसका फ्यूचर सेफ और सिक्योर हो और वह एक दिन करोड़पति बने। अगर आप भी जल्दी अमीर बनना चाहते हैं तो SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक बेहतरीन तरीका है। SIP में आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करते हैं, जो समय के साथ कंपाउंडिंग की ताकत से बड़े फंड में बदल जाती है। अगर आप हर महीने ₹1,000, ₹2,000, ₹3,000 या ₹5,000 निवेश करना शुरू करें, तो आने वाले सालों में आप आराम से ₹1 करोड़ तक जमा कर सकते हैं। बस जरूरी है कि आप निवेश को बीच में रोकें नहीं और लंबे समय तक इसे जारी रखें।

SIP

1 हजार की SIP से कब बनेंगे करोड़पति?

अगर आप हर महीने ₹1,000 की SIP करते हैं और लगभग 14% सालाना अनुमानित रिटर्न मिलता है, तो करीब 36 साल में आपका फंड ₹1 करोड़ तक पहुंच सकता है। इस दौरान आपका कुल निवेश करीब ₹4.32 लाख होगा और बाकी रकम रिटर्न से बनेगी। वहीं ₹2,000 प्रति माह की SIP करने पर लगभग 31 साल में ₹1 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसमें आपका कुल निवेश करीब ₹7.44 लाख होगा और बाकी पैसा अनुमानित रिटर्न से बढ़ेगा।

End of Feed