मुजफ्फरपुर: बीजेपी विधायक के PA को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत स्थिर; मामले की जांच जारी

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से बीजेपी विधायक केदार गुप्ता के निजी सहायक विनोद दास पर गुरुवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। मनियारी थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से बीजेपी विधायक केदार गुप्ता के निजी सहायक (PA) विनोद दास पर गुरुवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। मनियारी थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर गोली मार दी। हमले के वक्त विनोद दास एक शादी समारोह से लौट रहे थे। गोली उनके पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज शक्रवार को उनका ऑपरेशन होना है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

muzaffarpur shooting

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र की घटना

बदमाशों ने ओवरटेक कर मारी गोली

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो बाइक पर सवार अपराधियों ने पहले विनोद दास की गाड़ी को ओवरटेक किया और फिर उन पर फायरिंग कर दी। शुरुआत में आसपास के लोगों को लगा कि कुछ युवक आपस में रेस कर रहे हैं, लेकिन गोली की आवाज सुनने के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल से बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही विधायक केदार गुप्ता अस्पताल पहुंचे और अपने PA का हाल जाना। पुलिस को यह भी आशंका है कि बदमाश विनोद दास का पीछा कर रहे थे।

End of Feed