Bihar Weather 6-December-2025: बिहार में बढ़ी ठंड, पछुआ हवाओं से लुढ़का पारा; कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 6-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? बिहार के मौसम का पूर्वानुमान: राज्य में बर्फीली हवाओं के चलते लोगों को दिन-रात ठंड का भरपूर एहसास हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह इस बार की कड़ाके की ठंड का शुरुआती दौर है और आने वाले दिनों में सर्दी और ज्यादा कड़ाई दिखा सकती है। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 6-December-2025: बिहार में सर्दी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक ठिठुरन बढ़ने वाली है। पछुआ हवाओं की तेज रफ्तार के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। कई जिलों में घना कोहरा भी छाने लगा है, जो आने वाले दिनों में और घना हो सकता है।

bihar weather Today

बिहार के कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात

कैसा रहा कल का मौसम

बीते एक दिन में बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, लेकिन तापमान में गिरावट ने सर्दी को और तेज कर दिया। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान नीचे आए हैं। मोतिहारी 28.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि औरंगाबाद में पारा 7.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यहां भीषण ठंड का अहसास हुआ।

End of Feed