बिहार का मौसम 12-December-2025: बिहार में ठंड और कोहरा चरम पर, लगातार लुढ़क रहा पारा; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में सर्दी अपने चरम पर है। घना कोहरा और गिरते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पटना समेत कई जिलों में सुबह से दोपहर तक कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे विजिबिलिटी घट गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे ठंड और बढ़ सकती है। जानते हैं आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-December-2025: बिहार में सर्दी इस समय अपने सबसे तेज दौर में पहुंच गई है। घना कोहरा और गिरते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले तीन दिनों से पटना समेत राज्य के कई जिलों में सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिसकी वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। राजधानी में गुरुवार को विजिबिलिटी सिर्फ 300 मीटर तक रह गई, जबकि रात का तापमान लगातार 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

bihar weather today

अगले हफ्ते से बिहार में बढ़ेगी कनकनी

आज कैसा है बिहार का मौसम

पटना, गोपालगंज, बेतिया, बगहा, किशनगंज और बेगूसराय सहित दस से अधिक जिलों में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। कई इलाकों में सड़कें कोहरे की चादर में ढकी रही, जिससे वाहन चालकों को बेहद धीमी रफ्तार से चलना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुरन से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया गया। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि फिलहाल यह स्थिति अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगी। कोहरा भी इसी अवधि में अपने चरम पर रहेगा। भागलपुर के सबौर और औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम स्तर है। मधेपुरा, खगड़िया, नालंदा और पटना सहित कई जिलों में 24 घंटे से कोहरा छाया हुआ है।

End of Feed