Bihar Weather 11-December-2025: बिहार में बढ़ी कनकनी, कोहरे का भी कहर जारी; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में अगले सात दिनों तक पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय पटना सहित कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-December-2025: प्रदेश में अगले पांच दिनों तक पछुआ हवाओं के प्रभाव के कारण मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है, वहीं सुबह के समय पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। दिन के समय धूप निकलने के बावजूद कनकनी का असर जारी रहेगा। कई इलाकों में आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। बुधवार को राज्य के ज्यादातर शहरों में रात का पारा नीचे आया, जिससे सुबह के वक्त ठंड का असर थोड़ा और बढ़ गया।

bihar weather today

बिहार में कोहरे-ठंड की दोहरी मार

पटना में न्यूनतम तापमान में गिरावट

बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बक्सर में तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 13 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर बिहार में भी देखा जा सकता है।

End of Feed