Madhya Pradesh : पन्ना में खदान से मिले 2 कीमती हीरे, मजदूरों की किस्मत चमकी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2021, 07:08 AM IST

जिलाधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इटवा खास गांव के रहने वाले भगवान दास कुशवाह और उसके साथ काम करने वाले श्रमिकों को सोमवार को खदान में खुदाई से 7.94 कैरेट और 1.93 कैरेट के दो कीमती हीरे मिले हैं।

Madhya Pradesh : पन्ना में खदान से मिले 2 कीमती हीरे, मजदूरों की किस्मत चमकी

पन्ना (मप्र) : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एक गांव में खदान में दो कीमती हीरे मिलने से एक मजदूर और उसके साथियों की किस्मत चमक गई। जिलाधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया कि इटवा खास गांव के रहने वाले भगवान दास कुशवाह और उसके साथ काम करने वाले श्रमिकों को सोमवार को खदान में खुदाई से 7.94 कैरेट और 1.93 कैरेट के दो कीमती हीरे मिले हैं।

दो हीरों की नीलामी कराई जाएगी
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा मार्च के दूसरे सप्ताह में अन्य हीरों के साथ इन दो हीरों की भी नीलामी कराई जाएगी। नीलामी से मिलने वाली राशि में से सरकार का राजस्व काटकर शेष राशि कुशवाह और उसके साथी श्रमिकों को दी जाएगी।

हीरों की कीमत 35 लाख रुपये तक हो सकती है
कुशवाह ने पत्रकारों को बताया कि उसने स्थानीय हीरा कार्यालय में दोनों हीरा जमा करवा दिया है। उसने बताया कि उसके सहित पांच मजदूर एक खदान में खुदाई कर रहे थे तभी उन्हें ये दो कीमती हीरे मिले। उन्होंने कहा कि इससे मिलने वाली राशि से उसके परिवार की समस्याओं का समाधान होगा और बच्चों की पढ़ाई में धन का उपयोग किया जा सकेगा। विशेषज्ञों ने इन हीरों की कीमत 35 लाख रुपये तक होने का अनुमान लगाया है। मध्यप्रदेश का पन्ना जिला हीरे की खदानों के लिये प्रसिद्ध है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!