Khesari Lal Yadav Sawan Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने सावन में बाबा भोलेनाथ के दर्शन को कांवर उठा लिया है। यानि खेसारी लाल यादव बाबा की नगरी देवघर जाने की पूरी तैयारी हैं, जिसके बाद प्रियंका सिंह ने उनसे 'चूड़ी हरिहर' लाने को कहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं खेसारीलाल यादव और प्रियंका सिंह के नये गाने 'चूड़ी हरिहर' की। ये गाना यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। यह गाना भगवान भोलेनाथ और उनके श्रद्धालुओं को समर्पित है। खेसारीलाल यादव का सावन स्पेशल यह गाना SFC म्यूजिक से रिलीज हुआ है। रिलीज होने के महज कुछ मिनटों में इसे एक लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। खेसारीलाल यादव का कहना है कि कोविड महामारी के प्रकोप से बाहर निकलने के बाद इस बार बाबा का दरबार सज गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वहां जाना होगा। उनके लिए यह गाना है। खेसारी लाल यादव ने ये गाना प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। निर्माता सुल्तान अंसारी, म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लिरिक्स गोलू यादव ने लिखा है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं।
बाबा भोलेनाथ के दरबार के लिए निकले खेसारी लाल यादव, रिलीज हुआ कांवर स्पेशल गाना 'चूड़ी हरिहर'
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jul 16, 2022, 01:17 PM IST
