Yamaha बाइक की कीमतों में भारी कटौती, सीधे 20 हजार रुपये की बचत

गौर करने वाली बात यह है कि यह इस साल की दूसरी बड़ी प्राइस कट है। जनवरी 2025 में ही Yamaha ने इन बाइक्स के दाम 1.10 लाख रुपये तक घटा दिए थे, जिससे ये अपने लॉन्च प्राइस की तुलना में काफी किफायती हो गई थीं।

यदि आप भी Yamaha की बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो आपके लिए शानदार खबर है। भारत में हाल ही में लागू किए गए नए जीएसटी स्लैब के बाद 350cc से कम क्षमता वाली मोटरसाइकिलें अब सस्ती हो गई हैं। इस कैटेगरी पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। इसी का फायदा यामाहा की दो प्रीमियम बाइक्स R3 और MT-03 को भी मिला है।

yamaha bikes gst price cut

yamaha bikes gst price cut/Photo-Yamaha

कीमतों में आई बड़ी कमी

दोनों बाइक्स 350cc से छोटे इंजन के साथ आती हैं, जिसके चलते इनकी कीमत में करीब 20,000 रुपये की कमी की गई है। अब Yamaha R3 की कीमत 3.39 लाख रुपये और MT-03 की कीमत 3.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।

End of Feed