नए साल में नए रिकॉर्ड बनाएगी यामाहा मोटर इंडिया, भारत से निर्यात में 25% इजाफा की उम्मीद

यामाहा तमिलनाडु के चेन्नई कारखाने से कई मॉडल का निर्यात करती है, जिनमें एफजेड वी (149 सीसी), एफजेड वी3 (149 सीसी), एफजेड वी 4 (149 सीसी), क्रूक्स (106 सीसी), सैल्यूटो (110 सीसी), एरोक्स 155 (155 सीसी), रे जेडआर 125 एफआई हाइब्रिड (125 सीसी) और फैसिनो 125 एफआई हाइब्रिड (125 सीसी) शामिल हैं।

जापानी दोपहिया वाहन कंपनी यामाहा को उम्मीद है कि इस साल भारत से उसका निर्यात 25 प्रतिशत बढ़ेगा और वह अपने चेन्नई कारखाने को वैश्विक बाजार, खासकर विकसित देशों के लिए निर्यात केंद्र बना रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Yamaha Motor India

Yamaha Motor India

PTI/भाषा के मुताबिक यामाहा मोटर कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी और यामाहा मोटर इंडिया समूह के चेयरमैन इटारू ओटानी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कंपनी भारत से लगभग 55 देशों को निर्यात करती है। कंपनी भारत से निर्यात बढ़ाने के लिए और अधिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तलाश करेगी।

End of Feed