ऑटो न्यूज़

पुरानी गाड़ी बेचकर खरीदनी है नई गाड़ी, दिल्ली में मिल सकता है 20% का इंसेंटिव

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 17, 2024, 03:17 PM IST

दिल्ली सरकार सड़कों पर मौजूद 15 साल से पुरानी गाड़ियों को हटाने के लिए सख्त रवैया अपनाने जा रही है। साथ ही सरकार एक ऐसी योजना पर भी काम कर रही है जिसके तहत पुरानी कारों की स्क्रैपिंग करवाने के बाद नई कर खरीदने पर आपको कार की कीमत में 20% तक की छूट प्राप्त हो सकती है। आइये जानते हैं इस योजना के बारे में।

Image

पुरानी गाड़ी बेचकर खरीदनी है नई गाड़ी, दिल्ली में मिल सकता है 20% का इंसेंटिव

Photo : iStock

Delhi Overage Vehicles: दिल्ली में 15 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी का इस्तेमाल करने वाले निवासियों को कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली सरकार 15 साल पुरानी गाड़ियों के मालिकों को लेकर अपना रवैया और सख्त करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही सरकार एक ऐसी योजना पर भी काम कर रही है जिसके तहत पुरानी कार बेचकर नई कार खरीदने पर लोगों को 20% तक की छूट मिल सकती है। सरकार 55 लाख से ज्यादा 15 साल पुरानी कारों और बाइक्स को सड़कों से हटा चुकी है और अभी भी अन्य कारों को हटाने के लिए काम कर रही है।

सरकार ने भेजी वार्निंग

हाल ही में दिल्ली सरकार ने 15 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ी रखने वाले लोगों को सख्त नोटिस जारी किया था। यदि 15 साल से पुरानी कोई भी गाड़ी पब्लिक क्षेत्र में देखी जाती है तो इस कार को जब्त कर लिया जायेगा और कार के मालिक को पेनल्टी का भुगतान भी करना होगा। कार मालिकों को अपनी कार छुड़वाने के लिए 10,000 रुपये तो दोपहिया वाहनों के मालिकों को 5000 रुपये तक की पेनल्टी भरनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें:

नई योजना पर चल रहा है काम

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की मानें तो दिल्ली सरकार इस वक्त एक नई योजना पर काम कर रही है। मामले से जुड़े एक सूत्र की मानें तो इस योजना के तहत 10% से 20% तक की छूट वाहन मालिकों को दी जा सकती है। प्रस्तावित योजना के अनुसार कार मालिक अपने आस-पास मौजूद मान्यता प्राप्त स्क्रैपेज केंद्र को खोजकर वहां अपनी गाड़ी की स्क्रैपिंग करवा सकते हैं। स्क्रैपिंग के बाद कार मालिकों को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। अगर अगले 3 सालों के दौरान वाहन मालिक कोई नई गाड़ी खरीदते हैं तो नई गाड़ी पर उन्हें 10% से 20% तक की छूट मिल सकती है।

End of Article