भारत में लॉन्च हुई यह शानदार स्कूटर, सिर्फ 999 रुपये में कर सकते हैं बुकिंग

यह कंपनी का पहला स्कूटर है जो कि मेड इन इंडिया है। VLF Mobster का लुक स्पोर्टी है। सबसे खास बात यह है कि VLF Mobster को सिर्फ 999 रुपये में बुक किया जा सकता है।

Motohaus इंडिया ने अपने नए स्कूटर VLF Mobster को बारत में लॉन्च कर दिया है। VLF Mobster की लॉन्चिंग प्राइस 1.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है, हालांकि यह कीमत पहले 2,500 ग्राहकों के लिए ही है। उसके बाद कीमत में इजाफा हो सकता है। यह कंपनी का पहला स्कूटर है जो कि मेड इन इंडिया है। VLF Mobster का लुक स्पोर्टी है। सबसे खास बात यह है कि VLF Mobster को सिर्फ 999 रुपये में बुक किया जा सकता है।

Motohaus VLF Mobster

Motohaus VLF Mobster/Self/AI

VLF Mobster डिजाइन

VLF Mobster के साथ स्पोर्टी डिजाइन मिलती है। इसमें ट्वीन हेडलैंप है जो कि फ्रंट एप्रन पर है और यही लुक इसे अलग बनाता है। इसमें सिंगल पीस सीट और मस्कुलर साइड पैनल दिया गया है। एडवेंचर लुक को और मजबूत करने के लिए इसमें ब्रेक लीवर डिफेंडर दिए गए हैं।

End of Feed