Tesla Model Y: बुरे फंस सकते हैं एलन मस्क, कार में मिली यह बड़ी गड़बड़ी

अमेरिकी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने कहा है कि वह 2021 मॉडल ईयर की लगभग 1.74 लाख Tesla Model Y कारों की जांच शुरू कर रहा है। यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद की गई है जिनमें कहा गया कि कार के इलेक्ट्रॉनिक डोर हैंडल अचानक काम करना बंद कर सकते हैं।

Tesla Model Y को कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में पेश किया गया है और इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है। अभी तक Tesla Model Y की चर्चा अपने लुक और परफॉरमेंस को लेकर थी लेकिन अब यह विवादों में है। अमेरिकी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने कहा है कि वह 2021 मॉडल ईयर की लगभग 1.74 लाख Tesla Model Y कारों की जांच शुरू कर रहा है। यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद की गई है जिनमें कहा गया कि कार के इलेक्ट्रॉनिक डोर हैंडल अचानक काम करना बंद कर सकते हैं।

शिकायतें और समस्याएं

NHTSA ने बताया कि उसे ऐसे कई मामले मिले हैं जहां बाहरी दरवाजे नहीं खुल पाए। खासकर तब जब माता-पिता वाहन से बाहर निकलकर बच्चों को पीछे की सीट पर बैठाने या उतारने की कोशिश कर रहे थे। एजेंसी को 9 रिपोर्ट्स मिली हैं, जिनमें कहा गया कि दरवाजे नहीं खुलने पर वाहन तक दोबारा पहुंच संभव नहीं हुई। इनमें से 4 मामलों में माता-पिता को मजबूरन कार की खिड़की तोड़नी पड़ी ताकि वे बच्चों तक पहुंच सकें।

End of Feed