अब इस हाथी को पालना नहीं है बहुत खर्चीला काम, बंपर माइलेज देगी नई फॉर्च्यूनर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 18, 2024, 03:58 PM IST

Toyota Fortuner Diesel Hybrid: टोयोटा ने साउथ अफ्रीका के मार्केट में नई फॉर्च्यूनर एमएचईवी हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च कर दी है। पिछले साल टोयोटा हिलक्स का एमएचईवी वेरिएंट से पर्दा हटाया था, अब यही तकनीक फॉर्च्यूनर एसयूवी के साथ दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टोयोटा फॉर्च्यूनर डीजल हाइब्रिड लॉन्च
  • साउथ अफ्रीका में फॉर्च्यूनर MHEV
  • भारत में शायद ही लॉन्च होगी एसयूवी

Toyota Fortuner Diesel Hybrid: टोयोटा फॉर्च्यूनर दुनियाभर में खूब पसंद की जाती है और कंपनी ने अब इसका नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने एसयूवी का माइल्ड हाइब्रिड वर्जन साउथ अफ्रीका में लॉन्च कर दिया है। पिछले साल टोयोटा हिलक्स का एमएचईवी वेरिएंट से पर्दा हटाया था, अब यही तकनीक फॉर्च्यूनर एसयूवी के साथ दी है। कंपनी बहुत जल्द इसे दुनिया के बाकी देशों में भी बेचना शुरू करेगी। लुक की बात करें तो साउथ अफ्रीका में लॉन्च हुई फॉर्च्यूनर एमएचईवी का टॉप मॉडल दिखने में बहुत कुछ फॉर्च्यूनर लेजेंडर जैसी है। भारत में बिकने वाली ये एसयूवी सिर्फ सफेद और काले रंग में उपलब्ध है, वहीं साउथ अफ्रीकी मार्केट में इसे कई रंगों में पेश किया गया है।

Toyota Fortuner Diesel Hybrid

कंप बह ्द इसे दुिया बाक देों में बेच शुर करे

कितना दमदार है इंजन

हिलक्स एमएचईवी की तर्ज पर फॉर्च्यूनर हाइब्रिड के साथ्ज्ञ भी 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। हाइब्रिड सिस्टम नई एसयूवी को 16 एचपी ताकत और 42 एनएम पीक टॉर्क देता है, इसे मिलाकर इंजन कुल 201 एचपी ताकत और 500 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले नई फॉर्च्यूनर का माइलेज 5 प्रतिशत बढ़ गया है। ये दमदार हाइब्रिड इंजन सामान्य तौर पर 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और ये एसयूवी 2 व्हील और 4 व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ उपलब्ध है।

End of Feed