Toyota Innova Hycross के सबसे चहेते वेरिएंट्स की हुई वापसी, बढ़ी कीमत के साथ बुकिंग शुरू

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 2, 2024, 01:21 PM IST

Toyota Innova Hycross New Variants: टोयोटा ने भारतीय मार्केट में जोरदार डिमांड के चलते पिछले साल इसे दो वेरिएंट्स बंद कर दिए थे। अब कंपनी ने बढ़ी हुई कीमत के साथ इन दोनों की बुकिंग लेना दोबारा शुरू कर दिया है। ग्राहक 50,000 रुपये टोकन देकर इन्हें बुक कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इनोवा हाइक्रॉस के दो वेरिएंट्स की वापसी
  • दोनों भारी डिमांड के चलते किए गए थे बंद
  • बढ़ी हुई कीमत के साथ बुकिंग हुई शुरू

Toyota Innova Hycross New Variants: टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने भारतीय मार्केट में इनोवा हाइक्रॉस के दो वेरिएंट्स - जेडएक्स और जेडएक्स ओ वेरिएंट्स की बुकिंग दोबारा शुरू कर दी है। कंपनी ने अप्रैल 2023 में जोरदार डिमांड के चलते इन दोनों की बुकिंग लेना बंद कर दिया था। अब ग्राहक 50,000 रुपये टोकन देकर इनकी बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने इन दोनों की कीमत में भी 30,000 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है जिसके बाद इन दोनों की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 30.34 लाख और 30.98 लाख रुपये हो गई है। कंपनी जल्द इनोवा हाइक्रॉस का नया जीएक्स ओ वेरिएंट भी लॉन्च करने वाली है।

Toyota Innova Hycross ZX And ZX O Variants

ग्राहक 50,000 रुपये टोकन देकर इनकी बुकिंग करा सकते हैं

फीचर्स के मामले में जोरदार

नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के साथ हाइटेक केबिन दिया गया है जो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है, ये एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला है। इंटीरियर बहुत खूबसूरत है और यहां पावर्ड टेलगेट, मूड लाइटिंग, कैप्टन सीट्स वाला 6-सीटर वेरिएंट, पैनोरमिक सनरूफ, छत पर लगे एसी वेंट्स और कलर्ड एमआईडी के साथ आया नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है। सबसे बड़े फीचर्स में एडीएएस शामिल है। एमपीवी के साथ 6 एयरबैग्स दिए गए हैं और भारत में टोयोटा की ये पहली गाड़ी है जिसे ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिला है।

End of Feed