बजट में आ गई Tesla! Model Y खरीदने पर 3 लाख का भारी बोनस और Free होम चार्जर

भारत में Tesla ने ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV Tesla Model Y पर आकर्षक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस दे रही है, जिससे पेट्रोल-डीजल कार से EV में स्विच करना अब पहले से ज्यादा आसान और फायदेमंद हो गया है।

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला भारत में अपनी Model Y इलेक्ट्रिक SUV की बिक्री बढ़ाने के लिए एक नया ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने EV Switch & Save Program नाम से एक योजना शुरू की है, जिसमें खरीदारों को उनकी पुरानी पेट्रोल या डीजल (ICE) कार के बदले Tesla Model Y खरीदने पर 3,00,000 तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक ऑर्डर और डिलीवरी दोनों के लिए वैलिड रहेगा।

Tesla

Model Y पर अब तक का सबसे बड़ा एक्सचेंज ऑफर (Tesla)

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ेगी लोकप्रियता

इस प्रमोशन का मकसद भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की लोकप्रियता को बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इंबल्ड मोटर व्हीकल (ICE) कारों से EV में बदलने के लिए प्रेरित करना है। Tesla का कहना है कि यह एक्सचेंज बोनस ग्राहकों के लिए Model Y को खरीदना और अधिक किफायती बनाता है, खासकर उन खरीदारों के लिए जो पहले पेट्रोल/डीजल कार चलाते थे।

End of Feed