Tata Punch के पसीने छुड़ा देगी नई Hyundai Exter SUV, सामान्य रूप से मिलेंगे '6 एयरबैग्स'

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 16, 2023, 05:42 PM IST

Hyundai India बहुत जल्द Tata Punch के मुकाबले नई Exter Compact SUV लॉन्च करने वाली है जो ना सिर्फ सस्ती होने का अनुमान है, बल्कि इसके साथ खूब सारे पैसा वसूल फीचर्स भी मिलने वाले हैं। हाल में कंपनी ने जानकारी दी है कि नई एक्सटर को सामान्य रूप से 6 एयरबैग्स मिलेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सटर को मिलेंगे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स
  • 5 ट्रिम्स में आएगी Hyundai Exter
  • टाटा पंच से होगा इसका मुकाबला

Hyundai Exter 6 Airbags: ह्यून्दे बहुत जल्द भारत में टाटा पंच का जोरदार मुकाबला लेकर आने वाली है। ताजा जानकारी के हिसाब से नई एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ 6 एयरबैग्स सामान्य रूप से दिए जाने वाले हैं। कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इस कार के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। नई एक्सटर 5 वेरिएंट्स में मिलने वाली है और इसके साथ सीएनजी विकल्प भी मिलेगा। ह्यून्दे एक्सटर की कीमत आकर्षक होगी और इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होने वाला है। नई कार के साथ 4-स्पोक डिजाइन के अलॉय व्हील्स, डुअल टोन कलर और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Hyundai Exter To Get 6 Airbags As Standard

कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इस कार के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है

वेरिएंट्स और इंजन की जानकारी

End of Feed