Tata Punch EV Launch Date: टाटा मोटर्स की पंच मार्केट में बहुत पसंद की जा रही है और अब इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब जानकारी सामने आ गई है कि 17 जनवरी को ही कंपनी इसे भारत में लॉन्च कर देगी। यानी अब डाउन पेमेंट इकट्ठा करने का समय ग्राहकों के लिए आ गया है। कुल मिलाकर अगर सही बजट में नई पंच ईवी लॉन्च हुई तो बिक्री के मामले में ये टाटा के इलेक्ट्रिक डिविजन को बहुत आगे ले जा सकती है। भारतीय मार्केट में नई टाटा पंच ईवी का मुकाबला सिट्रॉएन ईसी3 के साथ होने वाला है।
17 जनवरी को कंपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने वाली है।
कितनी होना चाहिए कीमत
टाटा पंच इलेक्ट्रिक को अगर टाटा मोटर्स 10 लाख से कम बजट में अच्छी रेंज के साथ लॉन्च करती है जो ज्यादातर ग्राहकों के दायरे में आएगी। अनुमान भी ऐसा ही लगाया जा रहा है, यानी नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक 9 से 12 लाख के बजट में खरीदी जा सकेगी। नई टाटा पंच इलेक्ट्रिक के एक्सटीरियर में ज्यादा बदलाव तो नहीं होने वाले, लेकिन इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए कुछ बदलाव पंच ईवी को मिल सकते हैं। नई ईवी को नए 5-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे और पिछले पहिये में डिस्क ब्रेक्स मिलने वाले हैं।
केबिन काफी अलग होगा
हाल में इंटरनेट पर सामने आए स्पाय फोटोज में पंच ईवी के केबिन को 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस नए डिजाइन का स्टीयरिंग व्हील को पहली बार टाटा कर्व एसयूवी कॉन्सेप्ट में दिखाया गया था और संभवतः ये कंपनी की आने वाली सभी नई कारों में मिलने वाला है। पंच के अलावा कंपनी नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट के साथ भी यही टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाने वाला है। इसके अलावा कई सारे फीचर्स मौजूदा पंच से लेकर नई पंच ईवी में दिए जाने वाले हैं।
