Tata Tiago And Tigor iCNG: टाटा मोटर्स ने अपनी दो किफायती कारों टिआगो और टिगोर के आईसीएनजी वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिए हैं। इनमें से टिआगो आईसीएनजी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.89 लाख रुपये है, वहीं टिगोर आईसीएनजी की कीमत 8.84 लाख रुपये रखी गई है। इन दोनों का माइलेज 28 किमी से भी ज्यादा होने का दावा कंपनी ने किया है। मौजूदा रंगों के अलावा टाटा मोटर्स टिआगो आईसीएनजी को नए टोर्नाडो ब्लू और टिआगो एनआरजी को ग्रासलैंड बेज और टिगोर को मीटिओर ब्रोन्ज कलर में पेश करने वाली है।
इन दोनों का माइलेज 28 किमी से भी ज्यादा होने का दावा कंपनी ने किया है।
पहली ऑटोमैटिक सीएनजी कारें
लॉन्च होते ही टाटा टिआगो और टिगोर भारत में उपलब्ध पहली कारें बन गई हैं जिनमें सीएनजी वेरिएंट के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिला है। टिआगो आईसीएनजी की कीमत स्टैंडर्ड सीएनजी मॉडल के मुकाबले करीब 55,000 रुपये ज्यादा है, वहीं टिगोर आईसीएनजी 60,000 रुपये महंगी पड़ेगी। टिआगो के नए वेरिएंट की एक्सशोरू कीमत 7.89 लाख से शुरू होकर 8.80 लाख तक जाती है, वहीं टिगोर आईसीएनजी का टॉप मॉडल 9.55 लाख में मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें : New Hyundai Creta सुपरहिट, बुकिंग शुरू हुए महीना भर भी नहीं हुआ और मिल गई 51,000 बुकिंग
सीएनजी में मिला ऑटोमैटिक
टाटा टिआगो और टिगोर सीएनजी की पहले ही मार्केट में जोरदार डिमांड है, ऐसे में दोनों के आईसीएनजी वेरिएंट बिक्री पर बड़ा असर डालने वाले हैं। कंपनी ने टिआगो के सीएनजी ऑटोमैटिक वेरिएंट को एक्सटीए, एक्सजेडए प्लस, एक्सजेडए प्लस डीटी और एक्सजेडए एनआरजी में उपलब्ध कराया है। टिगोर सीएनजी ऑटोमैटिक की बात करें तो ये दो ट्रिम्स एक्सजेडए और एक्सजेडए प्लस में पेश की गई है। बता दें कि इन दोनों कारों के साथ टाटा मोटर्स ने 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है।
