Tata Altroz CNG Sunroof: टाटा मोटर्स कुछ ही दिन में नई अल्ट्रोज सीएनजी लॉन्च करने वाली है जो जोरदार लुक के साथ बेहतरीन फीचर्स में पेश की जाएगी। कंपनी नई कार के साथ सेगमेंट में पहली बार एक फीचर देने वाली है जो सनरूफ है, कहने का मतलब अल्ट्रोज पहली सीएनजी हैचबैक होगी जिसके साथ एनरूफ मिलेगी। रिपोर्ट में सामने आया है कि कार के तीन वेरिएंट्स के साथ सनरूफ मिलेगी। इस कार के साथ टाटा मोटर्स दो सीएनजी सिलेंडर देने वाली है जिससे इस तरह की कारों में आने वाली सबसे बड़ी लगेज रखने की समस्या से निजात मिलेगी।
अल्ट्रोज पहली सीएनजी हैचबैक होगी जिसके साथ एनरूफ मिलेगी।
कितने वेरिएंट्स में लॉन्च होगी?
ब्रोशर में लीक हुई जानकारी के हिसाब से टाटा मोटर्स नई अल्ट्रोज सीएनजी को 6 वेरिएंट्स में लॉन्च करने वाली है। इनमें एक्सई, एक्सएम प्लस, एक्सएम प्लस -एस-, एक्सजेड, एक्सजेड प्लस -एस- और एक्सजेड प्लस ओ -एस- शामिल हैं। इन वेरिएंट्स में से एक्सएम प्लस -एस-, एक्सजेड प्लस -एस- और एक्सजेड प्लस ओ -एस- वेरिएंट्स के साथ कंपनी इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ वॉइस असिस्ट फीचर देने वाली है। इस फीचर के साथ अल्ट्रोज पहली सीएनजी हैचबैक बनेगी जिसके साथ सनरूफ मिलने वाली है।
21,000 रुपये में करें बुकिंग
ग्राहक 21,000 रुपये टोकन देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी की ये दोनों कारें भारतीय मार्केट में काफी बिकती हैं और इनके सीएनजी वेरिएंट यकीनन बिक्री में और भी इजाफा करने वाले हैं। इन दोनों कारों के साथ जल्द ही टाटा मोटर्स के सीएनजी पोर्टफोलियो में चार कारें उपलब्ध होंगी जो फैक्ट्री फिटेड यूनिट के साथ आती हैं। दिखने में टाटा पंच और अल्ट्रोज सीएनजी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही हैं, फर्क सिर्फ इतना है कि ये दोनों सीएनजी बैज के साथ आने वाली हैं।
कितनी खास है टाटा पंच सीएनजी
टाटा मोटर्स ने पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट को 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर इंजन दिया है जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। स्टैंडर्ड मॉडल में ये इंजन 86 एचपी और 113 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं सीएनजी मॉडल में ये ताकत घटकर 77 एचपी और 97 एनएम रह जाती है। बता दें कि टाटा अल्ट्रोज और पंच सीएनजी को सीधे सीएनजी पावर पर स्टार्ट किया जा सकता है और ये फीचर मुकाबले की किसी कार में फिलहाल उपलब्ध नहीं कराया गया है।
अल्ट्रोज सीएनजी भी इतनी दमदार
टाटा पंच सीएनजी की तर्ज पर कंपनी ने अल्ट्रोज सीएनजी के साथ भी यही इंजन दिया है जो 77 एचपी ताकत जनरेट करता है। इस प्रीमियम हैचबैक के साथ नया डुअल-सिलेंडर सीएनजी सेटअप मिला है जिसकी मदद से ग्राहकों को सामान रखने के लिए भी खूब जगह मिलने वाली है। टाटा पंच में भी इतना बूटस्पेस दिया गया है कि ग्राहकों को सीएनजी मॉडल के सबसे बड़े ड्रॉबैक की चिंता नहीं होगी। बता दें कि फीचर्स के मामले में अल्ट्रोज और पंच सीएनजी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही हैं।
