कार लेकर नेपाल जाना होगा आसान! भारत-नेपाल वाहन परमिट में करने जा रहे ये बड़ा बदलाव

नेपाली गाड़ी को बॉर्डर पार करके भारत ले जाने या भारतीय गाड़ी को नेपाल ले जाने में गाड़ी मालिकों को अभी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

भारत से नेपाल और नेपाल से भारत कार लेकर आने वाले गाड़ी मालिकों के लिए राहत की खबर है। आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच गाड़ियों से आना-जाना बहुत ही आसान होने वाला है। बता दें कि दोनों देश अब अब डिजिटल वाहन परमिट देने की तैयारी कर रहे हैं। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अब दोनों पड़ोसी देश परमिट को डिजिटल बनाकर और मौजूदा ट्रांसपोर्ट नियमों में बदलाव करके इस मुश्किल सिस्टम को आसान बनाना चाहते हैं। इसके लिए भारत और नेपाल 'क्रॉस-बॉर्डर व्हीकल परमिट सिस्टम' विकसित कर रहे हैं। नेपाल ने इस सिस्टम को लागू करने का काम शुरू कर दिया है।

Nepal Trip

नेपाल जाना होगा आसान

अभी क्या है गाड़ियों को लेकर नियम?

नेपाली गाड़ी को बॉर्डर पार करके भारत ले जाने या भारतीय गाड़ी को नेपाल ले जाने में गाड़ी मालिकों को अभी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भारत में तीन महीने तक रहने वाली नेपाली गाड़ियों को गाड़ी के प्रकार और रहने की अवधि के आधार पर 3,100 से 8,720 नेपाली रुपये के बीच शुल्क देना पड़ता है। उन्हें एक वैध गाड़ी परमिट की भी आवश्यकता होती है और काठमांडू में भारतीय दूतावास या बीरगंज में भारत के महावाणिज्य दूतावास के माध्यम से शुल्क का भुगतान और बैंक गारंटी जमा करने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। कम समय की या बॉर्डर-क्षेत्र की यात्राओं के लिए प्रमुख चेकपॉइंट पर स्थानीय एक-दिन के पास के प्रावधान लागू हो सकते हैं।

End of Feed