सुजुकी ने चुपके से लॉन्च किया अपना सबसे सुरक्षित स्कूटर, अब अचानक ब्रेक लगाने पर भी नहीं फिसलेगा पहिया

suzuki access 125 launched with single-channel abs: सुजुकी ने अपने सबसे लोकप्रिय स्कूटर 'एक्सेस 125' को पहले से अधिक सुरक्षित बनाते हुए एक नया अपडेट जारी किया है। कंपनी ने Suzuki Access 125 को अब सिंगल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ लॉन्च कर दिया है।

suzuki access 125: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने सबसे लोकप्रिय स्कूटर 'एक्सेस 125' को एक बड़े सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है। ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कंपनी ने अब Suzuki Access 125 को सिंगल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ लॉन्च किया है।

Suzuki Access 125

Suzuki Access 125 अब सिंगल-चैनल ABS के साथ (suzukimotorcycle)

कितनी है कीमत

नया ABS फीचर सुजुकी एक्सेस के केवल टॉप-स्पेक वेरिएंट्स में ही उपलब्ध करवाया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 92,328 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इसे दो विकल्पों में पेश किया है। Access 125 Ride Connect ABS की कीमत 92,328 रुपए है। वहीं, Access 125 Ride Connect TFT ABS प्रीमियम वेरिएंट 98,378 रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। पुराने मॉडल की तुलना में, ABS फीचर जुड़ने के बाद कीमतों में लगभग 3,500 से 4,500 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है।

End of Feed