ऑटो न्यूज़

भीषण गर्मी में गाड़ी के टायर प्रेशर को लेकर न करें ये लापरवाही, बीच सड़क पर हो सकता है हादसा

Summer Tyre Pressure Guide: गर्मीयों में गाड़ी के टायर भी दबाव झेलते हैं। सड़के के बढ़ते तापमान की वजह से टायर के अंदर की हवा फैलने लगती है।

Image

Summer Tyre Pressure Guide (Photo: iStock)

Summer Tyre Pressure Guide: गर्मियों में सिर्फ इंजन ही नहीं, बल्कि गाड़ी के टायर भी दबाव झेलते हैं। तेज गर्मी और सड़क के बढ़ते तापमान की वजह से टायर के अंदर की हवा फैलने लगती है। ऐसे में अगर टायर प्रेशर सही न हो टायर पंचर से लेकर टायर फटने और एक्सीडेंट तक का खतरा पैदा हो सकता है। भीषण गर्मी में टायर प्रेशर को लेकर छोटी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि गाड़ी के टायर प्रेशर को लेकर कौन-सी लापरवाहियां की जाती हैं-

टायर में ज्यादा हवा

सबसे बड़ी गलती जरूरत से ज्यादा टायर में हवा भरवाना मानी जाती है। कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा हवा होने से माइलेज बेहतर मिलेगा, लेकिन गर्मियों में यह आदत खतरनाक साबित हो सकती है। तेज गर्मी में टायर के अंदर की हवा फैलती है और ज्यादा हवा भरने की वजह से टायर फटने का खतरा बढ़ जाता है।

कम टायर प्रेशर

वहीं, कम टायर प्रेशर भी नुकसानदायक माना जाता है। अगर टायर में हवा कम हो, तो सड़क के साथ उसका कॉन्टैक्ट एरिया बढ़ जाता है। इससे फ्रिक्शन ज्यादा होता है और टायर जल्दी गर्म होने लगता है। लगातार ऐसा होने पर टायर वियर बढ़ सकता है और फ्यूल एफिशिएंसी भी कम हो सकती है। हमेशा कंपनी की ओर से बताए गए टायर प्रेशर को मेंटेन रखने की कोशिश की जानी चाहिए। कई लोग अंदाजे से हवा भरवा लेते हैं, जो लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकता है।

टायर प्रेशर चेक न करना

गर्मी में लंबे सफर पर निकलने से पहले टायर प्रेशर जरूर चेक करना चाहिए। खासकर हाइवे ड्राइविंग के दौरान टायर लगातार हाई स्पीड और गर्म सड़क के संपर्क में रहते हैं। अगर प्रेशर पहले से सही न हो टायर ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है।

स्पेयर टायर को नजरअंदाज करना

कई लोग सिर्फ एक-दो टायर का प्रेशर चेक करवाते हैं, जबकि स्पेयर टायर को नजरअंदाज कर देते हैं। Spare Tyre में भी सही हवा होना बेहद जरूरी है। इमरजेंसी की स्थिति में खराब स्पेयर टायर बड़ी परेशानी बन सकता है।

लंबी यात्रा के दौरान ब्रेक न लेना

कई लोग लगातार लंबे समय तक ड्राइविंग करते रहते हैं, जिससे टायर्स को ठंडा होने का मौका नहीं मिलता। गर्मियों में लंबी यात्रा के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेना चाहिए। इससे टायर्स और ब्रेक्स दोनों को कूल डाउन होने का समय मिल जाता है।

टायर कंडीशन पर ध्यान न देना

टायर कंडीशन पर ध्यान देना भी जरूरी है। अगर टायर पुराने हो चुके हैं, क्रैक्स दिखाई दे रहे हैं या Tread बहुत कम बचा है तो गर्मियों में रिस्क और बढ़ सकता है। खराब कंडीशन वाले टायर्स अधिक तापमान में जल्दी खराब हो सकते हैं।

गर्मियों में नाइट्रोजन का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। सामान्य हवा की तुलना में नाइट्रोजन तापमान में बदलाव से कम प्रभावित होती है। इससे टायर प्रेशर ज्यादा स्टेबल रहता है और ओवरहीटिंग का खतरा थोड़ा कम हो सकता है। हालांकि रेगुलर एयर वाले टायर में भी सही मेनटेनेंस सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article