कहीं आप तो बर्बाद नहीं कर रहे फ्यूल, गाड़ी चलाने के दौरान भूलकर भी न करें ये काम

Fuel Efficiency Tips: बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम और घटता माइलेज आज हर कार चालक की चिंता बन गया है। हालांकि, कई बार कार चालक की कुछ गलतियों की वजह से ही फ्यूल की बर्बादी होती है।

Fuel Efficiency Tips: आज के समय में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों को देखते हुए फ्यूल की बचत करना हर वाहन चालक की जरूरत बन गया है। अक्सर वाहन चालक अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे गाड़ी का माइलेज कम हो जाता है और खर्च भी बढ़ जाता है। हालांकि, ड्राइविंग के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए तो फ्यूल की बर्बादी से बचा जा सकता है। इस आर्टिकल में आपको फ्यूल बचाने के ही कुछ तरीके बता रहे हैं-

Fuel Efficiency Tips

Fuel Efficiency Tips (Photo: iStock)

गाड़ी चलाने का तरीका

फ्यूल बचाने के लिए गाड़ी को स्मूद तरीके से चलाना बेहद जरूरी है। अचानक तेज एक्सेलेरेशन और बार-बार ब्रेक लगाने से इंजन पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे फ्यूल की खपत बढ़ जाती है। ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं और अनावश्यक रेस देने से बचें। इससे न केवल माइलेज बेहतर होगा बल्कि गाड़ी की लाइफ भी बढ़ेगी।

End of Feed