इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री आई भारी उछाल, मई के महीने में इस कंपनी ने मारी बाजी

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लि. इलेक्ट्रिक यात्री वाहने बेचने के मामले में शीर्ष पर बनी रही। कंपनी की बिक्री पिछले महीने दोगुना होकर 10,340 इकाई रही जो मई, 2025 में 5,083 इकाई थी।

देश में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों (ईवी) की मांग तेजी से बढ़ रही है। मई 2025 में इलेक्ट्रिक कारों और अन्य यात्री वाहनों की बिक्री में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। खुदरा वाहन उद्योग संगठन Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) के अनुसार, मई महीने में 26,682 इलेक्ट्रिक यात्री वाहन बिके, जो पिछले साल मई में बिके 14,725 वाहनों की तुलना में 81.2 प्रतिशत अधिक हैं। यह आंकड़ा दिखाता है कि लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपना रहे हैं और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

Electric Car (1)

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

इस कंपनी ने मारी बाजी

End of Feed