अब सुरक्षा में भी नंबर 1! नई Renault Duster को मिली 5-स्टार BNCAP रेटिंग, टाटा-महिंद्रा को देगी कड़ी टक्कर

Renault Duster BNCAP rating: नई Renault Duster ने भारत एनकैप (BNCAP) क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।

Renault Duster BNCAP rating: Renault India ने अपनी नई Renault Duster के साथ भारतीय बाजार में शानदार वापसी की तैयारी कर ली है। कंपनी ने घोषणा की है कि नई Duster को Bharat New Car Assessment Programme (BNCAP) के तहत 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह उपलब्धि SUV सेगमेंट में इसे एक मजबूत और सुरक्षित विकल्प बनाती है।

Renault Duster Secures 5‑Star BNCAP Rating

Renault Duster (Photo: Renault)

सुरक्षा के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन

Renault Duster (Photo: Renault)

नई Renault Duster ने अडल्ट और बच्चों दोनों की सुरक्षा के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वयस्क सुरक्षा (Adult Occupant Protection) में इसे 32 में से 30.49 अंक मिले हैं, जबकि बच्चों की सुरक्षा (Child Occupant Protection) में 49 में से 45 अंक हासिल हुए हैं। यह रेटिंग EVOLUTION, TECHNO और ICONIC जैसे सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है, जिससे यह साफ है कि कंपनी ने हर वेरिएंट में समान स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

End of Feed