नई Renault Duster का देख रहे हैं सपना? जानें कितनी Salary पर ला सकेंगे घर और कितनी होगी मंथली EMI

Renault Duster 2026: एक नई कार खरीदना सिर्फ शोरूम प्राइस चुकाना नहीं है, बल्कि इसमें रोड टैक्स, इंश्योरेंस और हर महीने जाने वाली EMI का भी बड़ा रोल होता है। अगर आप भी नई डस्टर को अपना बनाने की सोच रहे हैं तो यह जानना जरूरी है कि आपकी कितनी सैलरी इस कार के खर्चों को आसानी से संभाल पाएगी।

Renault Duster 2026: अगर आप भी एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो नई Renault Duster के बेस वेरिएंट को घर ला सकते हैं। नई Renault Duster के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10,49,000 रुपए है। वहीं, इस एसयूवी की ऑन-रोड कीमत लगभग 12,00,000 रुपए पडे़गी। हालांकि, आपके लिए यह कीमत जानना भर ही काफी नहीं है, इस एसयूवी को घर लाने के लिए मंथली ईएमआई और दूसरे खर्चों का अंदाजा पहले ही लगा लेना चाहिए। इस आर्टिकल में आपको यही बताने जा रहे हैं कि इस मिड साइज एसयूवी को घर लाने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए-

Renault Duster 2026

नई डस्टर के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी (Photo: Renault)

कितनी होगी मंथली ईएमआई

मान लें कि आप गाड़ी की कीमत का एक हिस्सा 3,00,000 रुपए डाउन पेमेंट के रूप में दे देते हैं। इस स्थिति में लोन राशि 9,00,000 रुपए बचेगी, जिस पर 5 साल की अवधि और 9% वार्षिक ब्याज दर के हिसाब से मासिक EMI लगभग 18,800 रुपए होगी।

End of Feed