महंगी गाड़ियों के शौकीन थे Prateek Yadav! कलेक्शन में 5 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी थी शामिल

Prateek Yadav’s Luxury Car Collection: राजनीतिक गलियारों से दूर दिवंगत मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव अपनी एक अलग पहचान और लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे। उनका लग्जरी कारों के प्रति बेशुमार प्यार भी उन्हें खास बनाता था।

Prateek Yadav’s Luxury Car Collection: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav Death) का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 38 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। राजनीतिक घराने से जुड़े होने के बावजूद प्रतीक राजनीति से दूर थे लेकिन उन्हें महंगी कारों का शौक था। वे अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी कारों को लेकर चर्चा में रहते थे। उनके कार कलेक्शन में 5 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी खास थी।

Prateek Yadav Luxury Car

Prateek Yadav Luxury Car (Photo: Prateek Yadav Instagram)

Lamborghini Huracan Spider

Prateek Yadav Luxury Car (Photo: Prateek Yadav Instagram)

प्रतीक यादव (Prateek Yadav) के पास Lamborghini Huracan Spider जैसी बेहद महंगी और हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार थी। यह कार अपनी दमदार स्पीड, स्पोर्टी डिजाइन और लग्जरी फीचर्स के लिए जानी जाती है। कार बेहद कम समय में तेज रफ्तार पकड़ने की क्षमता रखती है और इसका डिजाइन सड़क पर अलग ही पहचान बनाता है। यही वजह है कि जब भी यह कार सार्वजनिक जगहों पर दिखाई देती है, लोगों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लेती है। भारत में इस तरह की कारें अक्सर बड़े बिजनेसमैन, फिल्म स्टार्स या हाई-प्रोफाइल हस्तियों के पास ही देखने को मिलती हैं।

प्रतीक यादव की यह सुपरकार उस समय भी चर्चा में आई थी, जब सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे।

End of Feed