पुरानी बाइक बेचनी है तो इन 5 बातों का रखें ध्यान, खरीदार से मिलेगी मोटी रकम

क्या आप भी अपनी पुरानी बाइक बेचने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आपको भी जानना चाहिए कि बाइक की बढ़िया रिसेल वैल्यू कैसे मिल सकती है।

अगर आप अपनी पुरानी बाइक (used bike) बेचने की योजना बना रहे हैं और चाहते हैं कि खरीदार आपको उसकी अच्छी कीमत दे, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। अक्सर लोग जल्दबाजी में बाइक (second hand bike) बेच देते हैं, जिससे उन्हें उसकी सही कीमत नहीं मिल पाती। बाइक की कंडीशन, सर्विस रिकॉर्ड, कागजात और बेचने का सही तरीका उसकी रीसेल वैल्यू तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में बाइक बेचने से पहले इन 5 जरूरी बातों पर ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है-

how to sell old bike

पुरानी बाइक बेच रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान (AI Generated Image)

बाइक की सर्विस और मेंटेनेंस पर दें ध्यान

पुरानी बाइक बेचने से पहले उसकी अच्छी तरह सर्विस करवा लें। इंजन ऑयल, ब्रेक, क्लच, चेन, टायर और लाइट्स जैसी जरूरी चीजों की जांच करवाएं। अगर बाइक से कोई असामान्य आवाज आ रही है या उसमें छोटी-मोटी खराबी है, तो उसे ठीक करवा लें। साफ-सुथरी और अच्छी तरह मेंटेन की गई बाइक खरीदार पर बेहतर प्रभाव डालती है। इससे आपको अपनी बाइक की अच्छी कीमत मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

End of Feed