पेट्रोल पंप पर मशीन में सिर्फ जीरो ही नहीं, इन चीजों का भी रखें खास ध्यान, वरना हो सकती है धोखाधड़ी

पेट्रोल या डीजल भरवाते समय ज्यादातर लोग मशीन पर सिर्फ जीरो देखकर निश्चिंत हो जाते हैं। लेकिन सिर्फ जीरो देखना ही काफी नहीं है। ईंधन भरवाते समय मशीन की रीडिंग, मीटर की स्थिति और डिस्प्ले पर दिखाई दे रही मात्रा पर भी ध्यान देना जरूरी है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ी हुई हैं। ऐसे में गाड़ी में ईंधन भरवाते समय छोटी सी लापरवाही भी जेब पर भारी पड़ सकती है। अक्सर लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही कर्मचारी से अपनी जरूरत के हिसाब से पेट्रोल या डीजल भरने के लिए कहते हैं और मशीन पर जीरो देखकर दूसरी तरफ ध्यान देने लगते हैं।

Petrol (3)

गाड़ी में ईधन भरवाते समय आपको कई सारी बातों का ध्यान रखना चाहिए।(फोटो क्रेडिट-iStock)

हालांकि, ग्राहक को सिर्फ मशीन पर जीरो देखकर संतुष्ट नहीं होना चाहिए। ईंधन भरते समय मशीन पर दिखाई देने वाली मात्रा और रकम को भी ध्यान से देखना चाहिए। अगर आप पेट्रोल पंप में लापरवाही बरतते हैं तो इससे अपना नुकसान करा सकते हैं। आइए आपको उन बातों के बारे में बताते हैं जिन पर ईधन भराते समय ध्यान रखना है।

End of Feed