फिर टेस्टिंग करती दिखी MG की क्लाउड ईवी, नई जानकारी आई सामने

MG Cloud EV Spied Testing: एमजी ने हाल में आयोजित इंडोनेशिया मोटर शो में नई क्लाउड ईवी से पर्दा हटाया है। अब इस इलेक्ट्रिक कार को फिर से टेस्टिंग करते देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार को भारतीय बाजार में सितंबर 2024 तक लॉन्च किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमजी क्लाउड की टेस्टिंग जारी
  • हाल में हुआ है Cloud का डेब्यू
  • सितंबर में लॉन्च की जाएगी कार

MG Cloud EV Spied Testing: एमजी ने हाल में आयोजित जीआईआईएएस 2024 में अपनी नई क्लाउड इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल पेश कर दिया है। इंडोनेशिया मोटर शो में पेश हुई ये ईवी लगभग भारतीय मॉडल जैसी ही है। एमजी अपनी तीसरी इलेक्ट्रिक कार एमजी क्लाउड ईवी भारतीय मार्केट में संभवतः सितंबर 2024 तक लॉन्च करने वाली है। हाल में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, लेकिन इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ये एक इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर होगी जो पहले से विदेशी बाजार में बिक रही है और माना जा रहा है कि भारतीय मॉडल भी समान ही होगा। हमारे देश में इस ईवी को 20 लाख रुपये बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

MG Cloud EV Spied Testing

इंडोनेशिया मोटर शो में पेश हुई ये ईवी लगभग भारतीय मॉडल जैसी ही है

लुक और फीचर्स में जोरदार

विदेशी मार्केट में उपलब्ध ये इलेक्ट्रिक कार लुक और स्टाइल में बहुत जोरदार है। इसके साथ एलईडी डीआरएल, निचले हिस्से में लगे हेडलैंप्स, 18-इंच अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट मिले हैं। केबिन की बात करें तो यहां 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर्स डिस्प्ले, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं। डैशबोर्ड पर वुडन और ब्रोन्ज फिनिश दिए गए हैं। इसके अलावा केबिन को डार्क थीम पर तैयार किया गया है जो ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ आता है।

End of Feed