थार और जिम्नी के माथे की शिकन बढ़ाने आ रही नई फोर्स गुरखा, भारत में जल्द होगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 21, 2024, 01:41 PM IST

New Force Gurkha: फोर्स बहुत जल्द भारतीय मार्केट में नई जनरेशन गुरखा एसयूवी लॉन्च करने वाली है। इसका मुकाबला महिंद्रा थार और मारुति सुजुकी जिम्नी से होने वाला है। लुक और स्टाइल के अलावा पावर और परफॉर्मेंस में भी ये बहुत जोरादार एसयूवी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नई फोर्स गुरखा लॉन्च को तैयार
  • लुक और स्टाइल में गजब एसयूवी
  • थार और जिम्नी ने मुकाबला करेगी

Force Gurkha 5 Door: मारुति जिम्नी मार्केट में बिक रही है, महिंद्रा भी जल्द ही थार 5-डोर लॉन्च करने वाली है। लेकिन यहां हम आपको इन दोनों की टेंशन बढ़ाने वाले एक और खिलाड़ी के बारे में बता रहे हैं जिसका नाम फोर्स गुरखा है। फोर्स बहुत जल्द भारत में नई 5 दरवाजों वाली गुरखा एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग देश में लगातार जारी है। हाल में नई गुरखा 5-डोर को हाई एल्टिट्यूड टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है जो लॉन्च के लिए तैयार नजर आ रही है। पहाड़ों पर फोर्ड गुरखा 5-डोर बहुत जोरदार प्रदर्शन के लिए सटीक विकल्प भी है। यहां अब तक उपलब्ध नई गुरखा की पूरी जानकारी हम आपको बता रहे हैं।

New Force Gurkha SUV

पहाड़ों पर फोर्ड गुरखा 5-डोर बहुत जोरदार प्रदर्शन के लिए सटीक विकल्प भी है।

एसयूवी में क्या नया, क्या पुराना

पांच दरवाजों वाली नई फोर्स गुरखा दिखने में इसके 3-डोर मॉडल जैसी ही है, चाहे अगला हिस्सा हो, हेडलाइट हो, स्नॉर्कल हो, बंपर्स हों या फिर टेललाइट्स हों, सब मौजूदा गुरखा जैसा ही है। इस दमदार ऑफ रोडर में अब 3 की जगह पांच दरवाजे दिए जाएंगे और इसके साथ नई डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिले हैं जो ऑल टेरेन टायर्स से लैस हैं। गुरखा की लंबाई बढ़ने के बाद स्वाभाविक रूप से इसका व्हीलबेस बढ़ा है जिससे बीच की कतार वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह बन गई है।

End of Feed