Ford Everest नाम से भारत में वापसी करेगी नई जनरेशन एंडेवर! विदेशी मार्केट वाला नाम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 13, 2024, 10:27 PM IST

New Ford Everest SUV: फोर्ड भारतीय मार्केट में जल्द वापसी करने वाली है जिसकी तैयारियां अब तेजी हो गई हैं। अब जानकारी मिली है कि नई एंडेवर को देश में एवरेस्ट नाम से लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि विदेशी मार्केट में फोर्ड एंडेवर को एवरेस्ट नाम से ही बेचा जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फोर्ड एंडेवर का नाम होगा एवरेस्ट
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी एसयूवी
  • कई गाड़ियां ला रही फोर्ड इंडिया

New Ford Everest SUV: फोर्ड इंडिया लंबे समय तक भारतीय मार्केट से दूर रहने के बाद अब भारत में वापसी करने वाली है। कंपनी के आलाकमान ने इस बात की पुष्टि लगभग कर ही दी है और फोर्ड जल्द देश में प्रोडक्शन शुरू कर सकती है। कंपनी कुछ ऐसी जोरदार गाड़ियां भी पेश करने वाली है जो लॉन्च होते ही खलबली मचा देंगी। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि 2025 तक फोर्ड की भारत में री-एंट्री हो जाएगी और हमारा मानना है कि सबसे पहले देश में नई जनरेशन एंडेवर की एंट्री होगी। अब जानकारी सामने आई है कि नई एंडेवर भारत में एवरेस्ट नाम से लॉन्च हो सकती है जो ग्लोबल मार्केट में एसयूवी का नाम है। ये कार भारत में पेश होने के बाद मस्टैंग माक-ई भी आएगी।

Ford Everest SUV

कंपनी कुछ ऐसी जोरदार गाड़ियां भी पेश करने वाली है जो लॉन्च होते ही खलबली मचा देंगी

एवरेस्ट और पिकअप

फोर्ड की भारत में एंट्री से पहले नई जनरेशन एंडेवर (एवरेस्ट) दिखी है जो विदेशी मार्केट में फोर्ड एवरेस्ट नाम से बेची जाती है। इसके साथ ही कंपनी का एक धाकड़ पिकअप ट्रक भी दिखाई दिया है जो भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। फोर्ड एवरेस्ट एसयूवी के साथ कंपनी 2.0-लीटर टर्बो डीजल और 2.0-लीटर बाइ-टर्बो डीजल इंजन दे सकती है। एसयूवी का टर्बो इंजन 168 बीएचपी ताकत बनाता है, वहीं बाइ-टर्बो इंजन दमदार है और 208 बीएचपी ताकत जनरेट करता है। टर्बो डीजल इंजन वेरिएंट के साथ आपको 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने वाला है, वहीं बाइ-टर्बो डीजल वेरिएंट 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है।

End of Feed