नई गाड़ी लेने का है प्लान? सिर्फ EMI नहीं, हर महीने जेब खाली करेंगे ये हिडन चार्ज

नई गाड़ी खरीदने पर अधिकतर लोगों को लगता है कि ईएमआई ही एक बड़ा खर्च है, लेकिन असल में बहुत से दूसरे हिडन चार्जेस भी होते हैं तो बाद में जेब का बोझ बढ़ा देते हैं।

नई कार खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है। अक्सर लोग कार की कीमत और मासिक EMI पर ही सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन कार खरीदने के बाद कई ऐसे खर्च सामने आते हैं जिनके बारे में पहले से जानकारी नहीं होती। यही कारण है कि कई बार बजट से अधिक खर्च होने लगता है और नई कार का सुकून आर्थिक दबाव में बदल जाता है। अगर आप भी नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो केवल EMI ही नहीं बल्कि कुछ हिडन चार्जेस ( hidden car charges) को भी समझना जरूरी है। आइए जानते हैं कौन-से हिडन चार्ज आपकी जेब का बोझ बढ़ा सकते हैं-

New Car Hidden Costs

नई कार के हिडन चार्जेस (AI Generated Photo)

इंश्योरेंस का खर्च

कार खरीदते समय थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य होता है, लेकिन अधिकांश ग्राहक कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस भी लेते हैं। पहले साल का इंश्योरेंस अक्सर कार की कीमत में शामिल दिखता है, लेकिन अगले वर्षों में इसे रिन्यू करवाना पड़ता है। वाहन की कीमत और मॉडल के आधार पर यह खर्च हजारों रुपये तक हो सकता है।

End of Feed