KTM ने पेश की अपडेटेड 790 Duke, जानिए क्या है इसमें खास

एक नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। केटीएम ने 790 Duke का अपडेटेड मॉडल पेश कर दिया है।

KTM ने अपनी मिडिलवेट नेकेड मोटरसाइकिल 790 Duke का अपडेटेड मॉडल पेश कर दिया है। कंपनी ने इस बार बाइक के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है, लेकिन राइडर के कंफर्ट, हैंडलिंग और ओवरऑल राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण अपडेट किए हैं।

KTM 790 Duke

केटीएम ने पेश की अपडेटेड 790 Duke (Photo: KTM)

राइडर कम्फर्ट पर दिया गया खास ध्यान

नई KTM 790 Duke में सबसे बड़े बदलाव इसकी एर्गोनॉमिक्स में किए गए हैं। कंपनी ने बाइक में नया हैंडलबार दिया है, जिसका एंगल पहले से अधिक खुला रखा गया है। इससे राइडर को अधिक आरामदायक और बेहतर राइडिंग पोजीशन मिलती है। इसके अलावा, राइडर और पिलियन दोनों के लिए फुटपेग्स की पोजिशन बदली गई है। सीट को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है ताकि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ज्यादा आराम मिल सके।

End of Feed