ऑटो न्यूज़

रफ्तार और स्टाइल का अल्टीमेट कॉम्बिनेशन KTM 200 Duke! इन ग्राहकों को पसंद आएगी बाइक

अगर आप भी एक ऐसी बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं जिसे शहर की सड़कों और हाइवे दोनों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ दौड़ाया जाए तो आप KTM 200 Duke को चेक कर सकते हैं।

Image

KTM 200 Duke (Photo: ktm india)

KTM 200 Duke Price and Features: भारतीय युवाओं के बीच स्पोर्ट्स नेकेड बाइक सेगमेंट में KTM 200 Duke का एक अलग ही क्रेज है। अपने एग्रेसिव डिजाइन, दमदार इंजन और बेहतरीन हैंडलिंग के कारण यह बाइक लंबे समय से राइडर्स की पसंद बनी हुई है। अगर आप भी एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक शानदार प्रदर्शन करे, तो KTM 200 Duke आपके लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकती है। आइए जानते हैं इस बाइक में क्या खास है और इसकी कीमत कितनी है।

आकर्षक और एग्रेसिव डिजाइन

KTM 200 Duke का डिजाइन पहली नजर में ही लोगों का ध्यान खींच लेता है। बाइक में शार्प बॉडी पैनल, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट सेटअप और स्पोर्टी स्टाइलिंग देखने को मिलती है। इसकी स्ट्रीटफाइटर डिजाइन भाषा इसे सड़क पर एक अलग पहचान देती है। बाइक के फ्रंट प्रोफाइल में दिया गया आकर्षक हेडलैंप और मजबूत बॉडीवर्क इसे प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं।

99.5cc इंजन से मिलेगा दमदार प्रदर्शन

KTM 200 Duke में 199.5cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन लगभग 24.67 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो बाइक को तेज एक्सीलरेशन और राइडर को स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस देता है। हाईवे पर ओवरटेकिंग हो या शहर की ट्रैफिक, बाइक हर परिस्थिति में दमदार प्रदर्शन करती है।

माइलेज भी बेहतरीन

स्पोर्ट्स बाइक होने के बावजूद KTM 200 Duke अच्छा माइलेज देने में सक्षम है। यह बाइक करीब 35 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। वहीं कई राइडर्स के अनुभव के अनुसार यह बाइक शहर में लगभग 30 kmpl और हाईवे पर 35-38 kmpl तक का माइलेज देती है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी दमदार

बाइक में आधुनिक फीचर्स का भी अच्छा पैकेज मिलता है। इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, डुअल-चैनल ABS, डिस्क ब्रेक, एलईडी लाइटिंग और प्रीमियम हार्डवेयर दिए गए हैं। 43mm USD फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन बाइक की हैंडलिंग को और बेहतर बनाते हैं। कम वजन और मजबूत ट्रेलिस फ्रेम के कारण यह बाइक ट्रैफिक में भी आसानी से चल जाती है।

राइडिंग एक्सपीरियंस भी शानदार

KTM 200 Duke को उसकी फुर्तीली हैंडलिंग और तेज रेस्पॉन्स के लिए जाना जाता है। यह बाइक परफॉर्मेंस और माइलेज के बीच अच्छा संतुलन प्रदान करती है। शहर में इसका हल्का वजन और तेज एक्सीलरेशन काफी मददगार साबित होता है, जबकि हाईवे पर भी यह आराम से क्रूज कर सकती है।

कीमत और मुकाबला

KTM 200 Duke की एक्स-शोरूम कीमत करीब 2 लाख रुपये के आसपास से शुरू होती है, जबकि ऑन-रोड कीमत शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला TVS Apache RTR 200 4V, Suzuki Gixxer 250 और दूसरी प्रीमियम 200cc-250cc बाइक से होता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article