नई जनरेशन लॉन्च से पहले बढ़ी Maruti Swift की कीमत, वेरिएंट के हिसाब से जानें इजाफा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 18, 2024, 03:20 PM IST

Maruti Suzuki Swift Price Hike: मारुति सुजुकी अगले महीने भारतीय मार्केट में नई जनरेशन स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च करने वाली है। इससे पहले कंपनी ने कार की कीमत 39,000 रुपये तक बढ़ा दी है। यहां हम आपको वेरिएंट के हिसाब से कीमत में बढ़ोतरी की जानकारी दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी स्विफ्ट की कीमत बढ़ी
  • 39,000 रुपये तक किया गया इजाफा
  • अगले महीने लॉन्च होगी नई जनरेशन

Maruti Suzuki Swift Price Hike: मारुति सुजुकी नई जनरेशन स्विफ्ट को मई 2024 में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि मौजूदा जनरेशन स्विफ्ट की कीमत बढ़ा दी गई है। अब हम वेरिएंट के हिसाब से कीमत में इजाफे की जानकारी दे रहे हैं। मारुति स्विफ्ट की कीमत 15,000 से 39,000 रुपये तक बढ़ाई गई है, इसमें जेडएक्सआई प्लस वेरिएंट की कीमत 39,000 रुपये बढ़ी है। वीएक्सआई, वीएक्सआई एएमटी और वीएक्सआई सीएनजी की कीमत 15,000 रुपये बढ़ाई गई है। इसके अलावा एलएक्सआई और सभी जेडएक्सआई वेरिएंट की कीमत 25,000 रुपये बढ़ा दी गई है।

Maruti Suzuki Swift Price Hike

माुति स्विफ् की कीमत 15,000 से 39,000 पय तक ़ा है।

जल्द आ रही नई जनरेशन

मारुति सुजुकी बहुत जल्द यानी अगले महीने भारत में नई जनरेशन सुजुकी स्विफ्ट लॉन्च करने वाली है। दिखने में ये कार काफी कुछ बदल गई है, कार के अगले हिस्से में पैने लुक वाले हेडलैंप्स दिए गए हैं। कार का चेहरा भी कुछ बदला है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल शामिल है। इसके बाद प्रोजेक्टर सेटअप और एलईडी डीआरएल की बारी आती है। टोक्यो मोटर शो में दिखाई गई स्विफ्ट को एडीएएस दिया गया है, हालांकि भारतीय मार्केट में इस फीचर को पेश किए जाने की संभावना सिर्फ टॉप मॉडल के साथ है। कुल मिलाकर ये कार दिखने में अब तक की सबसे खूबसूरत स्विफ्ट कही जा रही है।

End of Feed