Maruti Suzuki Fronx Sales: मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की बिक्री अब नजर में आने लगी है और इस कार ने गैंड विटारा और सेल्टोस जैसी गाड़ियों को पछाड़कर टॉप 10 लिस्ट में 8वीं जगह सुरक्षित की है। कंपनी ने अप्रैल 2023 में फ्रॉन्क्स की कुल 8784 यूनिट बेची हैं, हालांकि 20,879 यूनिट के साथ मारुति सुजुकी वैगनआर पिछले महीने भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। कंपनी ने नई फ्रॉन्क्स एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.46 लाख रुपये रखी है जो टॉप मॉडल के लिए 13.14 लाख रुपये तक जाती है।
कार ने गैंड विटारा और सेल्टोस जैसी गाड़ियों को पछाड़कर टॉप 10 लिस्ट में 8वीं जगह सुरक्षित की है।
किराए पर भी घर ला सकते हैं
मारुति सुजुकी ने नई फ्रॉन्क्स एसयूवी के लिए सब्सक्रिप्शन विकल्प भी मुहैया कराया है। मारुति सुजुकी सब्सक्राइब के जरिए ग्राहक बिना एसयूवी को खरीदे मासिक किराए पर घर ला सकते हैं। नई फ्रॉन्क्स एसयूवी के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान 17,378 रुपये मासिक से शुरू होता है जिसमें सभी टैक्स और सर्विस चार्जेस शामिल हैं। इनमें वाहन की कीमत, रजिस्ट्रेशन, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस और रोड साइड असिस्टेंस सब शामिल है, आपको बस हर महीने इसका किराया देकर कार इस्तेमाल करते रहना होगा।
बलेनो हैचबैक पर आधारित
मारुति सुजुकी की नई फ्रॉन्क्स एसयूवी भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट हो चुकी है और अब इसका लॉन्च बहुत नजदीक आ चुका है। कंपनी आने वाले कुछ ही दिनों में नई कार की बिक्री शुरू करेगी। इसे देखते ही आपको मालूम हो जाता है कि ये एसयूवी बलेनो पर आधारित है। फ्रॉन्क्स के अगले और पिछले हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स और टेललैंप्स दिए गए हैं, वहीं क्रिस्टल ब्लॉक पैटर्न के एलईडी डीआरएल काफी आकर्षक लगते हैं। इसके अलावा नेक्सवेव ग्रिल, झुकती हुई छत और पूरी तरह एलईडी कनेक्टेड आरसीएल दिए गए हैं।
जानदार फीचर्स से लैस एसयूवी
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के केबिन में कनेक्टेड कार तकनीक, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, 9-इंच एचडी स्मार्टप्ले प्रोप्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें तो यहां 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट ईएलआर सीटबेल्ट, ईएसपी के साथ हिल होल्ड असिस्ट, रोल ओवर मिटिगेशन, एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक असिस्ट के अलावा आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।
कितना दमदार है एसयूवी का इंजन
हुड के अंदर झांकें तो मारुति सुजुकी ने नई फ्रॉन्क्स के साथ दो इंजन विकल्प दिए हैं। इनमें से पहला इंजन 1.0-लीटर के-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट है जो Smart Hybrid Technique के साथ आता है। मारुति सुजुकी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांशमिन के साथ पैडल शिफ्टर्स से लैस किया है। दूसरे नंबर पर 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट डुअल वीवीट इंजन आता है जो आइडल स्टार्ट स्टॉप तकनीक के साथ आता है। कंपनी ने कार के इस आधुनिक इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन के साथ आता है।
