Maruti Suzuki Grand Vitara पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 29 फरवरी तक मिलेगा फायदा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 6, 2024, 10:03 PM IST

Maruti Suzuki ने Grand Vitara SUV पर फरवरी 2024 में दमदार डिस्काउंट दिया है। इसी महीने कार की खरीद पर ग्राहकों को 75,000 रुपये तक फायदा मिल सकता है और ये डिस्काउंट सिर्फ 29 फरवरी तक ही उपलब्ध होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रैंड विटारा पर मिला दमदार डिस्काउंट
  • 75,000 रुपये तक होगा ग्राहकों को लाभ
  • कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी

Grand Vitara Discount: मारुति सुजुकी ने ग्रैंड विटारा एसयूवी सितंबर 2022 में लॉन्च की थी और तब से ही ये भारतीय ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही है। अब कंपनी ने फरवरी 2024 में इस एसयूवी पर 75,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है जो काफी आकर्षक है। ग्रैंड विटारा पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 50,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। दूसरी तरफ इसके माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट पर कुल 50,000 रुपये का डिस्काउंट मिला है। यहां ग्राहकों को 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। बता दें कि 29 फरवरी तक ही इन ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है।

Maruti Suzuki Grand Vitara Discount

कंपनी ने फरवरी 2024 में इस एसयूवी पर 75,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है

दिखने में कैसी है नई ग्रैंड विटारा

एसयूवी के अगले हिस्से में स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन दिया गया है. यहां प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिले हैं जो एलईडी डीआरएल के साथ आए हैं। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो यहां पतला एलईडी टेललैंप मिला है। कंपनी ने ग्रैंड विटारा को 6 सिंगल और 3 डुअल टोन रंगों में पेश किया है। साइज की बात करें तो ये एसयूवी 4,345 मिमी लंबी, 1,795 मिमी चौड़ी और इसका व्हीलबेस 2,600 मिमी है।

End of Feed