आखिरकार... Maruti Suzuki ने Auto Expo 2023 में पेश की नई Jimny 5-Door SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 12, 2023, 11:59 AM IST

Maruti Suzuki ने Auto Expo 2023 में बिल्कुल नई Jimny 5-Door SUV से पर्दा हटा लिया है जिसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. जल्द ही भारतीय मार्केट में कंपनी जोरदार लुक वाली इस ऑफ-रोडर एसयूवी को लॉन्च करने वाली है.

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी जिम्नी से हटा पर्दा
  • भारत में शानदार जिप्सी की वापसी
  • कंपनी ने शुरू की जिम्नी की बुकिंग

Maruti Suzuki Jimny: मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2023 में उस जानदार एसयूवी से पर्दा हटा लिया है जिसका लंबे समय से भारतीय ग्राहक इंतजार कर रहे थे. जी हां, कंपनी ने नई जिम्नी एसयूवी से पर्दा हटा लिया है, यही नहीं.. मारुति सुजुकी ने इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है. नैक्सा के बैनर तले लॉन्च होने वाली इस ऑफ-रोड एसयूवी को शानदार लुक और स्टाइल दिया गया है. विदेशों में बिकने वाली जिम्नी के मुकाबले मारुति सुजुकी ने भारत में एसयूवी का 5 दरवाजों वाला मॉडल पेश किया है जिसकी बिक्री जल्द शुरू की जाएगी. बता दें कि इसका मुकाबला मार्केट की धाकड़ खिलाड़ी महिंद्रा थार से होने वाला है.

Maruti Suzuki Jimny

ैक बै तल लॉन् होन फ-रो सय ानद ्टाइ दि गय .

विदेशो के लिए भारत में प्रोडक्शन

End of Feed