Maruti Suzuki करने वाली है बड़ा धमाका, जल्द आ रही 2024 WagonR Facelift

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 19, 2023, 03:30 PM IST

Maruti Suzuki जल्द भारत में New WagonR Facelift लॉन्च करने वाली है जो हाल में टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। कंपनी बड़े बदलावों के साथ और नए फीचर्स से लैस 2024 Maruti Suzuki WagonR को जल्द मार्केट में उतारेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 मारुति सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट
  • भारत में बहुत जल्द लॉन्च होगी हैचबैक
  • बड़े बदलावों के साथ पेश होगी फेसलिफ्ट

2024 Maruti Suzuki Facelift: दशकों से बेस्ट सेलर कारों में लिस्ट में शामिल वैगनआर नवंबर 2023 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। ये पैसा वसूल हैचबैक एक बार फिर हंगामा मचाने के लिए तैयार है। हाल में नई मारुति सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया है। 2019 में इस हैचबैक की नई जनरेशन लॉन्च की गई थी जिसका फेसलिफ्ट मॉडल जल्द मार्केट में आने वाला है। बिना किसी स्टिकर्स के नजर आई नई वैगनआर दिखने में काफी आकर्षक है और कई बड़े बदलावों के साथ आने वाली है।

2024 Maruti Suzuki WagonR

नई वैगनआर दिखने में काफी आकर्षक है और कई बड़े बदलावों के साथ आने वाली है

दिखने में कितनी बदली

नई मारुति सुजुकी वैगनआर फेसलिफ्ट के साथ कई बदलाव किए गए हैं। टेस्टिंग के दौरान दिखा टेस्ट मॉडल नई डिजाइन के बंपर और रिफ्लैक्टर्स के साथ नजर आया है। कार का पिछला हिस्सा भी काफी बदल गया है जिसमें मामूली बदलावों के साथ टेललाइट हाउसिंग को ब्लैक कलर दिया गया है। बता दें कि ये फिलहाल प्रोटोटाइप है और लॉन्च के समय तक कंपनी इसमें कई अन्य बदलाव भी दे सकती है। इसकी अगली ग्रिल को नयापन देने के साथ नए अलॉय व्हील्स भी कार को मिल सकते हैं।

End of Feed