Maruti Suzuki की बड़ी तैयारी! लॉन्च होंगी 4 नई कारें, लिस्ट में EV भी शामिल

मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए ब्रेजा फेसलिफ्ट मॉडल पेश किया है। नई ब्रेजा के बाद कंपनी अगले 12 से 18 महीनों में चार नए मॉडल लॉन्च कर सकती है।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) आने वाले 12 से 18 महीनों में भारतीय बाजार में कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी सिर्फ SUV सेगमेंट पर ही फोकस नहीं कर रही, बल्कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), प्रीमियम हैचबैक और बायोफ्लेक्स तकनीक से लैस कारों पर भी बड़ा दांव लगाने वाली है। कंपनी के प्लान में नई इलेक्ट्रिक MPV, Baleno Facelift, Fronx Facelift और कई Bioflex इंजन वाली नई कारें शामिल हो सकती हैं।

Maruti Suzuki

मारुति कर रही बड़ी तैयारी, लॉन्च होंगी 4 नई कारें( प्रतिकात्मक तस्वीर)

नई Electric MPV होगी सबसे बड़ा लॉन्च

मारुति सुजुकी का अपकमिंग लॉन्च ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक MPV हो सकती है, जिसे फिलहाल कंपनी के इंटरनल कोडनेम YMC से जाना जा रहा है। स्पाई तस्वीरों के अनुसार, इस MPV में ऊंची रूफलाइन, लंबा व्हीलबेस और तीन रो वाली सीटिंग देखने को मिल सकती है। इसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर होने की उम्मीद है, जिससे यह बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।

End of Feed