ये है भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, मामूली कीमत में मिली फीचर्स की भरमार

Mahindra XUV 3X0: महिंद्रा ने हाल में नई एक्सयूवी 3एक्स0 भारत में लॉन्च की है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है। कार के एमएक्स2 पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है, वहीं डीजल इंजन में ऑटोशिफ्ट प्लस वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.69 लाख रुपये है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV
  • 9.99 लाख रुपये एएमटी वेरिएंट का दाम
  • एसयूवी की शुरुआती कीमत 7.49 लाख

Mahindra XUV 3X0: महिंद्रा ने हाल में नई एक्सयूवी 3एक्स0 लॉन्च की है जो भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक बन गई है। कार के एमएक्स2 पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है, वहीं डीजल इंजन में ऑटोशिफ्ट प्लस वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.69 लाख रुपये है। इस कीमत के साथ ना सिर्फ ये भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक एसयूवी बन गई है, बल्कि एसयूवी रेंज में मुकाबले को भारी टेंशन इस कार के साथ मिलना शुरू हो गया है। आकर्षक कीमत के साथ महिंद्रा ने नई एक्सयूवी 3एक्स0 के साथ जोरदार मुकाबला पेश किया है।

Mahindra New XUV 3X0 Most Affordable Automatic SUV

कार के एमएक्स2 पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है

7.49 लाख शुरुआती कीमत

महिंद्रा ने भारतीय मार्केट में नई एक्सयूवी 3एक्स0 लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है। 2019 में पहली बार इस एसयूवी को एक्सयूवी 300 नाम से लॉन्च किया गया है जिसे अब बदलकर एक्सयूवी 3एक्स0 कर दिया गया है। इसका अगला हिस्सा नए डिजाइन के साथ आया है, वहीं पिछले हिस्से को भी नई स्टाइल दी गई है। हालांकि कंपनी ने इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। नई एक्सयूवी 3एक्स0 को 9 ट्रिम्स - एमएक्स1, एमएक्स2, एमएक्स2 प्रो, एमएक्स3, एमएक्स3 प्रो, एएक्स5, एएक्स एल, एएक्स7 और एएक्स7 एल में पेश किया गया है।

End of Feed