Mahindra XEV 9e 7-Seater Coming Soon: महिंद्रा ने भारत में नई एक्सईवी 9ई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसकी डिलीवरी मार्च 2025 से शुरू हो जाएगी। बीई 6ई के जैसे नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई को भी कंपनी के नए इनग्लो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। महिंद्रा एक्सईवी 9ई के बारे में एक और नई जानकारी सामने आई है। महिंद्रा ऑटो और फार्म सेक्टर के सीईओ राजेश जेजुरीकर ने बताया है कि जल्द नई एक्सईवी 9ई का 7 सीटर मॉडल लॉन्च किया जाएगा।
जल्द नई एक्सईवी 9ई का 7 सीटर मॉडल लॉन्च किया जाएगा।
कितनी सेफ है नई एक्सईवी 9ई
महिंद्रा ने तमिलनाडु में अपनी स्टेट ऑफ दी आर्ट सेफ्टी लैब में भारत का पहला लाइव क्रैश टेस्ट करके दिखाया है। नई एक्सईवी 9ई को खूबसूरत के साथ बहुत सेफ भी बनाया गया है। इसमें जोरदार सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जिनमें 360 डिग्री सराउंड कैमरा, पार्किंग सेंसर्स, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा एंट्री लेवल एसयूवी से ही 6 एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिला है।
कॉन्सेप्ट से बिल्कुल मिलती कार
महिंद्रा ने नई एक्सईवी 9ई को बिल्कुल कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही बनाया है। दिखने में ये काफी आकर्षक है। अगला हिस्सा जोरदार नजर आता है और पूरे चेहरे को घेरता एलईडी लाइट बार भी इसे दिया गया है। इसकी झुकती हुई छत भी काफी अच्छी लग रही है जो इसे कूपे स्टाइल देती है। पिछले हिस्से को देखें तो इसमें पतले टेललैंप और इसी डिजाइन से मेल खाते एलईडी डीआरएल दिए गए हैं।
कितना खास है इसका केबिन
नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई का केबिन भी कॉन्सेप्ट मॉडल से मेल खाता है और बहुत जोरदार दिखता है। इसके साथ तीन डिस्प्ले दिए गए हैं जो लगभग पूरे डैशबोर्ड को घेर लेते हैं। यहां को ड्राइवर डिस्प्ले भी यूजर्स को मिलेगा। केबिन में 2 स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील बहुत आधुनिक है और कई सारे कंट्रोल्स के साथ आता है। ये 5-सीटर का है जिसमें आपको 663 लीटर बूट स्पेस और अलग से 150 लीटर का फ्रंक मिलेगा।
कितनी दमदार है एक्सईवी 9ई
मेकेनिकल्स की बात करें तो नई महिंद्रा एक्सईवी 9ई को 2 बैटरी पैक विकल्प मिले हैं, इनमें पहला 59 किलोवाट आर का है और दूसरा 79 किलोवाट आर का है। 59 किलोवाट आर बैटरी के साथ 170 किलोवाट पावर इलेक्ट्रिक मोटर जनरेट करती है, वहीं दमदार बैटरी पैक में ये मोटर 210 किलोवाट पावर और 380 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 656 किमी तक चलाया जा सकता है।
