ऑटो न्यूज़

Hyundai कार खरीदने का अभी है सबसे सही समय, मौका चूका तो जेब पर पड़ेगा भारी

Hyundai Cars Price Hike: ह्यून्दे मोटर इंडिया ने बताया कि 1 जनवरी से सभी गाड़ियों के दाम 25,000 रुपये तक बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी अगले महीने क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश करने वाली है। कीमत बढ़ाने की वजह लंबे समय से एक ही बनी हुई है, जो लागत मूल्य में बढ़ोतरी, एक्सचेंज रेट और लॉजिस्टि कॉस्ट है।

Image

कंपनी ने बताया कि 1 जनवरी से सभी गाड़ियों के दाम 25,000 रुपये तक बढ़ाए जाएंगे।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे ने बढ़ाई सभी कारों की कीमत
  • 25,000 रुपये तक बढ़ाए जाएंगे दाम
  • 1 जनवरी 2025 से लागू होगी कीमत

Hyundai Cars Price Hike: ह्यून्दे मोटर इंडिया ने जनवरी 2025 से कारों की कीमत बढ़ाने की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि 1 जनवरी से सभी गाड़ियों के दाम 25,000 रुपये तक बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी अगले महीने क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश करने वाली है। कीमत बढ़ाने की वजह लंबे समय से एक ही बनी हुई है, जो लागत मूल्य में बढ़ोतरी, एक्सचेंज रेट और लॉजिस्टि कॉस्ट है।

क्या बोले आला अधिकारी

कीमत में इजाफे की घोषणा करते हुए एचएमआईएल के डायरेक्टर और सीओओ तरुण गर्ग ने कहा, “कंपनी में हमारा चाह रही है कि कीमत में बढ़ोतरी को जितना संभव हो, उतना वहन करें जिससे ग्राहकों पर कोई भार ना पड़े। हालांकि लागत मूल्य में बड़ा इजाफा होने से इसका कुछ हिस्सा हम कारों की कीमत बढ़ाकर हासिल करेंगे। दाम में ये बढ़ोतरी सभी मॉडल्स पर होगी और 25,000 रुपये तक ये कीमत बढ़ाई जाएगी। 1 जनवरी से सभी 2025 मॉडल कारों पर नई कीमत लागू कर दी जाएगी।”

बना हुआ है एक ट्रेंड

ह्यून्दे इंडिया ही नहीं, बाकी सभी वाहन निर्माता भी नए वित्त वर्ष की शुरुआत और नए कैलेंडर ईयर की शुरुआत पर वाहनों के दाम बढ़ा देते हैं। इन सबका कारण भी एक ही होता है, लागत मूल्य, एक्सचेंज रेट और लॉजिस्टि कॉस्ट में बढ़ोतरी। यानी अगर आप इसी समय गाड़ी खरीदने का प्लान बनाते हैं तो ये आपके लिए फायदे का सौदा होगा। दिसंबर 2024 में गाड़ियों पर ना सिर्फ डिस्काउंट मिलते हैं, बल्कि स्टॉक क्लीयरेंस के दौरान और भी कई ऑफर्स ग्राहकों को दिए जाते हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article