ऑटो न्यूज़

इस सस्ती स्क्रैंबलर बाइक पर मुफ्त मिल रहीं हजारों की एक्सेसरीज, जानें इसके बारे में

Triumph Scrambler 400X Free Accessories: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया इस बाइक के साथ 12,500 रुपये तक की एक्सेसरीज मुफ्त में दे रही है। इनमें लोवर इंजन बार, हाई मडगार्ड किट, कोटेड विंडस्क्रीन, लगेज रैक किट और टैंक पॉड शामिल हैं। इसके अलावा ट्रायम्फ ब्रांडेड टीशर्ट भी ग्राहकों को मिलेगा।

Image

कंपनी इस बाइक के साथ 12,500 रुपये तक की एक्सेसरीज मुफ्त में दे रही है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400 एक्स पर लाभ
  • 12,500 रुपये की फ्री एक्सेसरीज
  • पिछले साल लॉन्च हुई थी ये बाइक

Triumph Scrambler 400X Free Accessories: ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने पिछले साल नई स्क्रैंबलर 400 और 400 एक्स बाइक्स भारत में लॉन्च की थी। अब कंपनी इस बाइक के साथ 12,500 रुपये तक की एक्सेसरीज मुफ्त में दे रही है। इनमें लोवर इंजन बार, हाई मडगार्ड किट, कोटेड विंडस्क्रीन, लगेज रैक किट और टैंक पॉड शामिल हैं। इसके अलावा ट्रायम्फ ब्रांडेड टीशर्ट भी ग्राहकों को मिलेगा। कुछ समय पहले कंपनी ने स्क्रैंबलर 400एक्स को नए रंग में पेश किया। इसके अलावा बाइक को ब्लैक फिनिश दिया गया है, यानी ये बाइक अब ब्लैक और व्हाइट हो गई है जो आकर्षक नजर आ रही है।

क्या कुछ नया मिला

ट्रायम्फ इंडिया ने नई स्क्रैंबलर 400 एक्स के साथ दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स देने के साथ ही रियर एबीएस भी दिया है जिसे बंद किया जा सकता है। इसके अलावा नई बाइक के फीचर्स स्पीड 400 वाले ही हैं। इस कीमत के हिसाब से देखें तो नई स्क्रैंबलर 400 एक्स का भारत में मुकाबला येज्डी स्क्रैंबलर से होगा जिसकी एक्सशोरूम कीमत 2.10 लाख से 2.12 लाख रुपये तक है। हालांकि ताकत और फीचर्स के मामले में येज्डी की ये बाइक ट्रायम्फ के मुकाबले काफी दमदार है। इसके अलावा केटीएम 390 एडवेंचर एक्स से भी ये टक्कर मोल लेगी।

कितनी दमदार है बाइक?

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने इन दोनों बाइक्स को नया 398.15 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। ये इंजन 8,000 आरपीएम पर 39.5 बीएचपी ताकत और 6,500 आरपीएम पर 37.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है और ये स्लिपर-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है। इसके अलावा अलग-अलग मॉडल्स के हिसाब से दोनों बाइक्स को अलग ट्यूनिंग में पेश किया गया है। दोनों बाइक्स में आगे 43 मिमी यूएसडी फोर्क्स और पीछे अडजस्टेबल गैस चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

जोरदार फीचर्स से लैस

दोनों मोटरसाइकिल को ट्रायम्फ ने एलसीडी स्क्रीन वाला नया स्पीडोमीटर दिया है। यहां एलईडी लाइटिंग, डुअल-चैनल एबीएस, राइड बाय वायर, इम्मोबलाइजर और बंद होने वाला ट्रैक्शन कंट्रोल मिला है। इसके अलावा ट्रायम्फ स्क्रैंबलर 400 एक्स के साथ कंपनी ने बंद हो सकते वाला एबीएस भी दिया है। दोनों बाइक्स को अलग व्हील्स दिए गए हैं जिनमें स्ट्रीट 400 के साथ 17 इंच के पहिये मिले हैं, वहीं स्क्रैंबलर 400 एक्स के अगले हिस्से में 19-इंच और पिछले पहिये में 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article